Recent Tube

header ads

एक ही परिवार के 12 सदस्यों के कोरोना पॉज़िटिव से गाँव मे दहशत।Don News Express


एक ही परिवार के 12 सदस्यों सहित गांव में चौदह संक्रमित 

गांव मे मचा हड़कंप, चिकित्सको की टीम पहुंची गांव

खुटहन ( जौनपुर) 20 जून
लवायन गांव निवासी व शाहगंज में राजस्व निरीक्षक के पद पर तैनात चल रहे युवक को सप्ताह भर पूर्व कोरोना पाजिटिव रिपोर्ट आने के बाद से जिस भय से उसके स्वजन भयभीत चल रहे थे। आखिरकार वही हो गया। शुक्रवार की शाम आयी रिपोर्ट में राजस्व निरीक्षक के भाई, भाभी, माता पिता, चाचा चाची सहित परिवार के ग्यारह लोग एक साथ कोरोना पाजिटिव पाये गये। इसके संक्रमण से उनका एक पड़ोसी युवक भी संक्रमित पाया गया। जिससे पूरे गाँव में हड़कंप मचा हुआ है। चिकित्सको की टीम गांव में पहुँच जांच पड़ताल कर रही है। 

सीएससी अधीक्षक राजेश रावत ने बताया कि लेखपाल के संक्रमण को रिपोर्ट आने के बाद से ही चिकित्सको की टीम लगातार गांव पर नजर रखे हुए है। तभी से ही नित्य गांव में दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। राजस्व निरीक्षक को कोरोना के लक्षण के बाद उसके द्वारा होम क्वारंटाइन का सही अनुपालन नहीं किया गया। रिपोर्ट पाजिटिव आने तक वह पूरे परिवार को संक्रमण बांट चुका था। परिवार व सगे संबंधियो के कुल 31 नमूने भेजे गये थे। जिसमें उसके परिवार में कुल मिलाकर 12 पाजिटिव चल रहे है। लेखपाल को तो पहले ही उपचार हेतु भेज दिया गया था। उसके परिवार के ग्यारह तथा पड़ोस के एक और संक्रमित को मिलाकर बारहों को वाराणसी उपचार हेतु भेज दिया गया है। एक बार पुनः गांव का सर्वे कराया जा रहा है। चिकित्सको की टीम के द्वारा ग्रामीणो की जांच तथा नमूने एकत्र किए जा रहे हैं। बस्ती में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। ताकि संक्रमण आगे तक न बढ़ सके।
Don News Express Team).                 (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558



(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840


(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001


(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

Post a Comment

0 Comments