जौनपुर! आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी प्रदेश भर में अपनी पैठ बनाने की तैयारी में है, तो वहीं खुद कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी प्रदेश की कमान का नेतृत्व कर रही हैं।
तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद की नज़र भी यूपी कांग्रेस के संघर्षशील कार्यकर्ताओं पर है जिसका प्रमाण है कि बीते दिनों प्रदेश के सैकड़ों संघर्षशील कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक कांग्रेस की तरफ से अलग-अलग ज़िम्मेदारी देकर ज़मीनी स्तर के कार्यकर्तों का कद बढ़ाने का कार्य अल्पसंख्यक कांग्रेस द्वारा नदीम जावेद के निर्देश पर किया गया है,
ज्ञात हो रेयाज अहमद राज जौनपुर सदर, मीरपुर के मूल निवासी हैं, जो वर्तमान में जौनपुर अल्पसंख्यक कांग्रेस कर जिलाध्यक्ष भी है, कांग्रेस पार्टी के सक्रिय और ज़िम्मेदार कार्यकर्ता के रूप में पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य वर्षों से कर रहे हैं।
रेयाज अहमद को स्टेट कॉर्डिनेटर (प्रदेश संयोजक) के पद पर नियुक्ति की खबर मिलते ही कांग्रेस जनों के बधाई का सिलसिला जारी है,
रेयाज अहमद ने कांग्रेस पार्टी का और विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष का धन्यवाद देते हुए कहा कि पार्टी ने जिस उम्मीद के साथ मुझ जैसे कार्यकर्ता पर विश्वास जताया है मैं पूरी मज़बूती और ईमानदारी से प्रियंका गाँधी जी और नदीम जावेद जी के हाथों को मजबूत करने का कार्य करूँगा।
रेयाज अहमद की नियुक्ति के बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज़, आज़म ज़ैदी, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाउपाध्यक्ष मो0 फ़ैज़, बिंद समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष कलन्दर बिंद, महमूद खान, कैफ रेयान, मो0 सलाह, नदीम, अब्दुल्लाह खान, लल्ला यादव, राज यादव, होजैफ़ा खान, वामिक रियाज़ आदि ने बधाई दी।
0 Comments