कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी वर्तमान अजय सिंह बिष्ट सरकार की तानाशाही का परिणाम है
, रेयाज़ अहमद राज़
, रेयाज़ अहमद राज़
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी की जानकारी लेने पहुंचे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठतम नेताओं पर बरर्बता पूर्वक हुई लाठीचार्ज सरकार के तानाशाही रवैए को दर्शाती है, लोकतांत्रिक देश में अहिंसात्मक तरीके से सबको अपनी आवाज़ बुलंद करने का हक है, लेकिन वर्तमान की उत्तर प्रदेश की अजय सिंह सरकार लोकतांत्रिक देश में गरीबों मज़लूमों की आवाज़ उठाने वाले लोगों की आवाज़ को कुचलने का असफल प्रयास कर रही है जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण,
उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष व स्टेट कोआर्डिनेटर रेयाज़ अहमद राज़ ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज़ आलम की गिरफ्तारी के बाद राज्यपाल महोदया को प्रेरित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपने के पश्चात मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कहीं, उन्होंने कहा कि श्री शाहनवाज़ आलम ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान निस्वार्थ भाव से लोगों की मदद की है जिससे पूरा प्रदेश भलि भांति परिचित है क्या ग़रीब मज़लूम लोगों की सेवा करना अपराध है? क्या लोकतांत्रिक देश में जनहित के मुद्दों को उठाना अपराध है? उन्होंने कहा कि लगभग 24 घंटे होने को है ना तो शाहनवाज़ आलम को कोर्ट में पेश किया गया और न ही पुलिस गिरफ्तारी का कोई कारण बताने को तैयार है,
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लाठी गोली व मुकदमे के बल पर डराने का असफल प्रयास कर रही लेकिन कांग्रेस का एक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैए के आगे झुकने वाला नहीं है,
उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को लाठी गोली व मुकदमे के बल पर डराने का असफल प्रयास कर रही लेकिन कांग्रेस का एक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की तानाशाही रवैए के आगे झुकने वाला नहीं है,
इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कांग्रेस के महासचिव मोहम्मद नदीम, जिला सचिव शफीक अहमद, मोहम्मद शाहनवाज, अशरफ़ अली, कैफ रेयान, सुजीत, फरदीन, श्रेयांश यादव, मोहमद राहिल, अशरफ़ समेत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755



0 Comments