Recent Tube

header ads

जौनपुर:एसपी ने लाइनबाजार थानाध्यक्ष को हटा कर जेपी सिंह को सौंपी कमान,कई थानाध्यक्ष बदले।Don News Express

जौनपुर एसपी अशोक कुमार ने आखिरकार लाइन बाजार के थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार पांडेय को हटाकर शाहगंज के कोतवाल रहे जेपी सिंह को लाइन बाजार का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया है। दिनेश कुमार पांडे को मछली शहर का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं खेतासराय के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक सिंगरामऊ में तैनात किया गया है। मछलीशहर के कोतवाल विजय कुमार चौरसिया को बदलापुर का एसओ बनाया गया है ,जबकि राजेश कुमार यादव को बदलापुर से खेतासराय का नया थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।शाहगंज कोतवाली की कमान भारत भूषण तिवारी को सौंपी गई है। वही सिंगरामऊ के एसओ विनीत मोहन पाठक को बलिया में दंड मिलने के कारण बदलापुर में एसएसआई बनाया गया है। गौरतलब है कि लाइन बाजार थाना अध्यक्ष् दिनेश कुमार पांडे फोटोस्टेट कि दुकानदार के विवाद में काफी चर्चा में आए थे और जफराबाद के विधायक डॉक्टर हरेंद्र प्रताप सिंह  प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव सहित अन्य लोगों ने  पुलिस कप्तान से शिकायत भी की थी  जिसकी जांच की जा रही थी वही  समाजसेवी अशोक सिंह ने  उक्त प्रकरण को लेकर  आईजी वाराणसी रेंज विजय कुमार मीणा से  मुलाकात कर  थानाध्यक्ष लाइन बाजार के खिलाफ कार्रवाई करने  की मांग किया था |आखिरकार  एसपी ने  रहम दिल दिखाते हुए उन्हें  मछली शहर का नया कोतवाल  बना दियाl      
Don News Express Team).                   (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558



(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840


(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001


(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

Post a Comment

0 Comments