Recent Tube

header ads

जौनपुर: फ़र्ज़ी टीचरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज,बर्खास्तगी की कार्यवाही शुरू।Don News Express

जौनपुर।  फर्जी शैक्षिक दस्तावेजों के आधार पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नौकरी करने वाली शिक्षिका पर गुरुवार को मुकदमा पंजीकृत कराया गया। आरोपित का स्वयं व सरकारी खाता सीज कर बर्खास्त करने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक ने जेडी को पत्र लिखा है। फर्जी शिक्षक की भी नियुक्ति कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में नौकरी दिलाने वाले गैंग ने ही कराई थी। एसटीएफ की पूछताछ के बाद मामला सामने आया। इस कार्रवाई से पिछले दरवाजे से नौकरी करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों में खलबली मची है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिहिया में प्रभारी प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात शिक्षक ने 19 नवंबर वर्ष 2015 में फर्जी शैक्षिक दस्तावेज पर चयन कराया था। उसने आवेदन में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मित्रपुर ढहिया जनपद कौशांबी की शिक्षक दीप्ती पुत्री सुरेश चंद्र निवासी बगिया सोहन लाल कायमगंज फर्रूखाबाद के शैक्षिक दस्तावेज लगाया था। फर्जीवाड़ा उजागर होने के बाद जांच की गई तो तथ्य चौंकाने वाला सामने आया। लंबे समय से नौकरी कर रही दीप्ति निवासी भैंसरौली, भोगांव जनपद मैनपुरी ने फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाया है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण मणि त्रिपाठी ने बताया कि फर्जी शिक्षक वर्तमान में प्रभारी प्रधानाध्यापक का भी कार्यभार देख रही थीं। जांच में प्रमाणपत्र फर्जी मिलने के बाद प्रभारी सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश यादव के माध्यम से कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। उसका स्वयं व सरकारी बैंक खाता भी सीज करा दिया गया है। आरोपित को बर्खास्त करने के लिए जेडी को पत्र लिखा गया है।
Don News Express Team).                 (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558,7985114801



(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840


(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001


(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319

Post a Comment

0 Comments