भाजपा युवा मोर्चा के दक्षिणी नगर के
रहबर अब्बास उपाध्यक्ष व अंकित सिंह बने महामंत्री
जौनपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिव्यांशु सिंह ने नगर दक्षिणी की कमान आयुष अस्थाना को सौंपते हुए अध्यक्ष बनाया था। उनकी कार्यकारिणी में रहबर अब्बास, व्योम प्रताप सिंह, अश्वनी सिंह, रितेष गौंड़ को नगर उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अंकित सिंह महामंत्री बने हैं जबकि मंत्री पद पर अभिनव ब्राहृ, आदर्श श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह, आकाश गुप्ता नियुक्त हुए हैं। संदीप माली कोषाध्यक्ष, सतीश अग्रहरी कार्यालय प्रभारी व अभिनव सिंह को मीडिया, राज सिंह को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।सदस्य के रूप में शिवेंद्र सिंह, मंगल गुप्ता, राहुल चौधरी, शुभम पाठक, अनुराग सिंह, राज दूबे, संदीप सिंह नियुक्त हुए हैं। अल्पसंख्यक को स्थान देते हुए रहबर अब्बास को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए रहबर अब्बास ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना मेरा प्रथम कत्र्वय है और जिले की 9 विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने में हम लोग कोई कोर कसर नहीं रखेगें। जिस तरह से केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार ने सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास का नारा देकर हकीकत में उतारा है उसे जनता देख रही है।
0 Comments