Recent Tube

header ads

तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है:राजनाथ सिंह।Don News Express

उत्तर प्रदेश को न तो बुआ चाहिए न तो बबुआ चाहिए, सिर्फ बाबा चाहिए : राजनाथ सिंह

 


जौनपुर । नगर के टीडीपीजी कॉलेज के मैदान में आयोजित काशी क्षेत्र के बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह  ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में 26 नवंबर 2008 को मुंबई में आतंकी हमला हुआ था। ये आतंकी पाकिस्तान से आए थे। लेकिन कांग्रेस सरकार ने पाकिस्तान पर कार्रवाई करना जरूरी नहीं समझा। रक्षा मंत्री ने कहा कि मैं यह खुद नहीं कह रहा हूं, ये बातें खुद कांग्रेस वरिष्ठ नेता ने कही हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने अपनी किताब में लिखा है कि कांग्रेस सरकार को उस समय जो कार्रवाई पाकिस्तान करनी नहीं चाहिए थी, वह नहीं की गई। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सरकार आई है, तब से आतंकियों पर लगाम लगाई है। 

शनिवार को तिलकधारी महाविद्यालय के शहीद उमानाथ सिंह मैदान में 1 बजे भाजपा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे। उनके साथ सीएम केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा मंच पर भाजपा के बड़े नेता मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने योगी सरकार और उनके कामकाज की जमकर सराहना की। तो विपक्ष पर जमकर निशाना भी साधा। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए पूछा कि किस कब्र से जिन्ना को निकाल रहे हैं। किस बोतल से जिन्ना को निकाला जा रहा है। जिन्ना पाकिस्तान के जनक होंगे मगर हिंदुस्तान के कभी नहीं। उत्तर प्रदेश को न तो बुआ चाहिए न तो बबुआ चाहिए। सूबे को सिर्फ बाबा चाहिए।
 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस तरह का कार्यक्रम देख कर उन्हें यकीन हो गया है कि तीन चौथाई बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। काशी क्षेत्र भारत की आध्यात्मिक चेतना का क्षेत्र है। माता अन्नपूर्णना की प्रतिमा 120 साल पहले चुरा कर दूसरे देश में पहुंचा दी गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे अपने देश वापस ले आए। यह हमारे लिए एक शुभ संकेत है। पीएम मोदी ने फैसला लिया कि भूख के कारण एक भी व्यक्ति दम न तोड़ने पाए। इसी के चलते गरीब कल्याण योजना को होली तक बढ़ा दिया गया है। 
 आगे कहा कि 26 नवंबर को मुंबई के अंदर पाकिस्तान से आतंकवादी आकर आतंकवादी हमला करते हैं। उस समय की कांग्रेस सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की थी। कांग्रेस के बड़े नेता मनीष तिवारी ने इसको अपनी किताब में स्वीकारा है। इसके इतर पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाती है। उरी और पुलवामा की घटना इसका उदाहरण है। भारत के साथ अगर कोई छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा। तो इस पार नहीं बल्कि उस पार भी जाकर उनका सफाया किया जाएगा। हम भारत की राजनीति में विश्वास के संकट को बढ़ाना नहीं चाहते। हम जो कहते हैं वह करते हैं। राम मंदिर और धारा 370 इसके उदाहरण हैं। हमारा भारत दुनिया की नजरों में कमजोर भारत नहीं रहा है। हम किसी को छेड़ेंगे नहीं लेकिन अगर कोई हमें छेड़ता है तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं। हमने पूरे विश्व में वसुधैव कुटुंबकम का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि हमने किसी की 1 इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं किया है।

Post a Comment

0 Comments