जौनपुर:बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुन्द गांव निवासी निजी चिकित्साक फौजदार प्रजापति उम्र करीब 45 वर्ष बदलापुर के पुरानी बाजार मे अपनी दवा की दुकान बंद कर बाइक से घर वापस जा रहे थे ।
पूरामुकुन्द गांव के समीप पहुंचे थे कि हौसला बुलंद बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दी जहा फैजदार सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए आनन-फानन मे स्वजनो ने जिसे लेकर बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे डाक्टर ने देखते ही मृत्यु घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही मौके पर बदलापुर प्रभारी निरीक्षक पवन उपाध्याय पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन मे जुटे हुए है।
वही परिजनो की माने तो वह पुरानी रंजिश को लेकर हत्या की बात कह रहे है। घटना से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।
0 Comments