Recent Tube

header ads

कोरोना का कहर जारी,हॉस्पिटल से ऑक्सीजन गायब।Don News Express

स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना मरीज के उपचार की कोई व्यवस्था नहीं।
जौनपुर। जिले में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है। बीते चौबीस घंटे में जिस तरह से सोशल मीडिया पर लोगों के बीमार व मरने की खबरे आ रही हैं उससे आम जनमानस में दहशत का माहौल बना हुआ है। डीएम मनीष कुमार वर्मा ने 12 प्राइवेट अस्पतालों को तत्काल प्रभाव से अधिग्रहण करने का आदेश दे तो दिया लेकिन आक्सीजन की कमी के चलते वहां मौजूद डाक्टर मरीजों को भर्ती करने से हाथ खड़ा करते नजर आये। जिसके चलते लोग एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल के चक्कर लगाने में जुटे रहे। दो चैनल के रिपोटर को संास लेने में तकलीफ के चलते हॉस्पिटल में भर्ती कराने मे नाको चना चबाना पड़ा। इससे प्रशासन के दावे पूरी तरह खोखले साबित हो रहे। वहीं जिला अस्पताल में भी मरीजों की देखभाल में लापरवाही बरतने का मामला सामने आ रहा है। ऐसे में जिला प्रशासन को ठोस कदम उठाने की जरूरत है। मडि़याहूं संवाददाता के अनुसार स्थानीय कोतवाली क्षेत्र ग्राम बारीगांव नेवादा में सोमवार की सुबह कोरोना महामारी से तीन लोगों की मौत हो गयी जिसमें दो महिला व एक पूरु ष शामिल हैं। गौरतलब हो कि की आज भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना का टीका लगाया जा रहा है।अध्ीाक्षक डाक्टर एम.एस.यादव से पूछने पर उन्होंने बताया की केन्द्र पर आक्सीजन की कमी है मगर एमरजेंसी मे काम चलाया जा सकता है।जांच के दौरान कोरोना पाजेटिव आने वाले मरीजों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया 

Post a Comment

0 Comments