*स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोविड-19 टीकाकरण जरूरी-डा क्षितिज शर्मा*
*सकारात्मक सोचें स्वस्थ रहें, बरतें सावधानियां-डा वी एस उपाध्याय*
लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा कोरोना वायरस से बचाव हेतु टीकाकरण लगवाने व सावधानियां बरतने हेतु जागरूक किया गया।तथा सदस्यों ने जिला अस्पताल में कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई।
इस अवसर पर मल्टिपल काउंसिल चेयरमैन डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कोविड-19 टीकाकरण जरूरी, ये शरीर के 'इम्यून सिस्टम' यानी प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण (आक्रमणकारी वायरस) की पहचान करने के लिए प्रेरित करते हैं और उनके ख़िलाफ़ शरीर में एंटीबॉडी बनाते हैं जो बाहरी हमले से लड़ने में हमारे शरीर की मदद करती हैं। आगे डा क्षितिज ने बताया कि अफवाहों में न आयें वैक्सीन लगने का नकारात्मक असर नहीं होता है, इसके साइड इफ़ेक्ट्स में हल्का बुख़ार और इंजेक्शन लगने की जगह पर थोड़ा दर्द हो सकता है जो पैरासिटामाल की गोली खाने से ठीक हो जाता है। वैक्सीन के दोनो डोज़ लगने के दो हफ़्ते बाद ही आप कोरोना बीमारी से लड़ने की इम्यूनिटी विकसित कर लेते हैं।
वरिष्ठ ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ वी एस उपाध्याय ने कहा कि सकारात्मक सोचें सकारात्मक रहें तो स्वस्थ रहेगें। सावधानी बरतें फेस मास्क लगाएं हाथ सेनेटाइज़ करतें रहे और शारीरिक दूरी बनाये रखें। कोरोना की चपेट में आने पर होम आइसोलेशन होकर चिकित्सक से सलाह लेकर आप स्वस्थ हो सकतें हैं। आगे डा उपाध्याय ने बताया कि कोरोना की चपेट में आने के बाद डर से धड़कन तेज हो जाती है, यदि आपका आक्सीजन लेवल कम हो रहा है तो घबराने के बजाय बचाव पर ध्यान दें। घबराहट से आक्सीजन का स्तर तेजी से नीचे आने लगता हैं। और हार्ट अटैक सहित अन्य ख़तरे बढ़ जाते हैं। 80 से नीचे आक्सीजन लेवल वालों को भी बचाने में कामयाबी मिल रही है।
इस अवसर पर डा एन के सिन्हा, डा अजीत कपूर, डा मदन मोहन वर्मा, डा विकास रस्तोगी, सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, शत्रुघ्न मौर्य, मिदहत फात्मा, शैल मौर्य, अनिल गुप्ता, अशोक मौर्य, राम कुमार साहू, सोमेश्वर केसरवानी, अजय आनन्द, राकेश श्रीवास्तव, प्रीति गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, अरुण त्रिपाठी, शकील अहमद, महेंद्रनाथ सेठ, विवेक सेठ, आदि , ने भी कोरोना-19 से बचाव के लिए टीकाकरण लगाने का सभी लोगों से अनुरोध किया।
0 Comments