Recent Tube

header ads

अखिलेश यादव ने राजा नेता की मदद के लिए भेजे एक लाख,हिसामुद्दीन की मेहनत लायी रंग।Don News Express

जौनपुर:हम सभी के साथी समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रिजवान हैदर राजा को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने उनकी गंभीर बीमारी से इलाज के लिए ₹100000 की आर्थिक मदद का चेक उनकी बहन को भेजा है।समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला महासचिव जनाब हिसामुद्दीन शाह की मेहनत रंग लाई और एक कार्यकर्ता की मदद के लिए अखिलेश यादव ने ₹100000 तत्काल भेज कर ना सिर्फ कार्यकर्ताओं का दिल जीत लिया बल्कि समाज को यह संदेश दिया कि वह हमेशा कार्यकर्ताओं के सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे। इस मौके पर पार्टी की वरिष्ठ नेत्री सुश्री पूनम मौर्या ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिस तरह से एक आम कार्यकर्ताओं की मदद करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आगे आते हैं उससे हम सबों का हौसला बढ़ता है। हम सभी जौनपुरवासियो की तरफ से उनका आभार प्रकट करते हैं। और उम्मीद करते हैं की समाजवादी पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता रिजवान हैदर राजा हमेशा मुस्कुराते हुए हम सभी के बीच पार्टी के कार्य में जुटे रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments