Recent Tube

header ads

118 लोगों की मौत के बाद कोरोना वायरस का कहर, इस साल एक दिन में रिकॉर्ड 26291 नए केस दर्ज।Don News Express


देश भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 26 हजार 291 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं इस महामारी से कल 118 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि कल 25 हजार 320 मामले सामने आए थे।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 26,291 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,85,339 हुई। 118 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,58,725 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,19,262 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,10,07,352 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने ट्वीट करके बताया है कि देश में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 22 करोड़ 74 लाख 7 हजार 413 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख 3 हजार 772 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

Post a Comment

0 Comments