Recent Tube

header ads

इल्म के ज़रिए इंसान दुनिया पर कब्ज़ा कर सकता है :मौलाना कल्बे जव्वाद।Don News Express

इल्म के ज़रिए इंसान दुनिया पर  कब्ज़ा कर सकता है मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नक्वी 
जौनपुर 
आल इन्डिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के कार्यकारणी सदस्य , महासचिव मजलिसे उल्मा ए हिन्द , इमामे जुमा लखनऊ मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद नक्वी ने मुफ्ती हाउस ,मुफ्ती मोहल्ला में अल्लामा सैय्यद सिब्ते हुसैन नक्वी जायसी  की याद में आयोजित मजलिस को संबोधित करते हुए कहा कि इल्म के ज़रिए इंसान दुनिया पर अपना दबदबा क़ायम कर सकता है उल्मा की ज़िम्मेदारी है कि वोह सही मायने में इस्लाम की तालिमात को दुनिया तक पहुँचाएं  जिससे इस्लाम में  इंसानियत के कल्याण की सेवा भावना के महत्व को  दुनिया समझ सके  उन्होंने कहा कि अल्लामा सैय्यद सिब्ते हुसैन नक्वी जायसी मानव कल्याण के लिए समर्पित थे उन्होंने  जौनपुर को अपना कर्म स्थल बनाकर  शिराज़े हिन्द जौनपुर जो कि  इस्लामी शिक्षा का बड़ा केंद्र रहा है उसके वैभव को बढ़ाया मललिस  में मौलाना सैय्यद कल्बे जव्वाद ने हज़रत अली (अ . स) की फज़ीलत और महत्व को समझाते हुए कहा कि दुनिया की हुकुमतें अगर हज़रत अली के बनाए गए मानवाधिकार के नियमों अपना लें तो तो इन्सानों को  ज़ुल्म से निजात हासिल हो सकती है ।आपने अंत में करबला की शहादत को ब्यान करते हुए इमाम हुसैन (अ .स) के 06 माह के बेटे अली असग़र की शहादत  का ज़िकर किया तो मजलिस में उपस्थित जनो में कोहराम मच गया कोई भी अपने आंसू न रोक सका ।

Post a Comment

0 Comments