Recent Tube

header ads

सदस्यता अभियान से संगठन मजबूत होगा:-इंदु सिंह।Don News Express

*सदस्यता अभियान से संगठन  मजबूत होगा:-इंदु सिंह*


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सघन सदस्यता अभियान चलाकर नगर में व्यापारियों को व्यापार मंडल से जोड़ने का काम किया। सदस्यता अभियान जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष एवं प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु के निर्देश पर जिला महामंत्री आरिफ आरिफ हबीब के मार्गदर्शन में नगर अध्यक्ष घनश्याम साहू,जिला कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्त,नगर महामंत्री आलोक रंजन सिंहा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सभी नवीन सदस्यों को नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सदस्यता प्रमाण पत्र वितरित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इंद्रभान सिंह इंदु जी प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष जौनपुर रहे,उन्होंने प्रमाण पत्र वितरण के दौरान कहा कि संगठन का सदस्यता अभियान संगठन की मजबूती के लिए अति आवश्यक है इस अभियान को संगठन की मजबूती के लिए अनवरत चलते रहने का निर्देश भी दिया।उन्होंने आगे कहाकि जब वृहद स्तर पर संगठन को व्यापारियों से जोड़ा जाएगा तो व्यापार मंडल को मजबूती मिलेगी,जिससे व्यापारी समाज आत्मबल के साथ आत्मनिर्भर बनेगा।
जिला अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदू ने नगर इकाई की सराहना करते हुए कहा कि इसी तरह से नगर इकाई अगर मेहनत करती रही तो निश्चित रूप से बहुत ही सशक्त एवं मजबूत व्यापार मंडल के रूप में नगर कमेटी का अपना स्थान होगा।प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री आरिफ हबीब व ज़िला कोषाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्त उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आलोक रंजन सिन्हा, सम्मी गुप्ता के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारियों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments