Recent Tube

header ads

बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की गोली मारकर कर दी हत्या।Don News Express

जौनपुर-जहाँ आज जिले में आज वीवीआईपी मूमेंट था जिसमे पूर्वांचल विश्वविद्यालय में आज यूपी के राज्यपाल का कार्यक्रम था,जिसमे डीएम एसपी सहित जिले के तमाम फोर्स पूर्वांचल में मौजूद थी,एक तरफ सभी लोग लंच का समय हुआ था वैसे ही सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने जैसे ही राहत की सांस ले ही रही थी तभी इसी थाना क्षेत्र में एक दुःसाहसिक घटना को बदमाशो ने दिया अंजाम,इस कार्यक्रम स्थल से करीब 3 से 4 किलोमीटर की दूरी पर बेखौफ बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए मखमेलपुर के ग्राम प्रधान राजकुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया। कई गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ग्रामीणों ने शाहगंज-जौनपुर मुख्य मार्ग पर कोईरीडीहा गांव के पास शव रखकर जाम लगा दिया। दुस्साहसिक वारदात तब हुई, जब महज तीन किमी दूरी पर पूर्वांचल विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मौजूद थीं। इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई थी।

     बता दें कि जिले के सरायख्वाजा गांव आज दोपहर करीब तीन बजे सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव(50) मंगलवार को अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। सरायख्वाजा गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और फिर कनपटी के पास बंदूक रखकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही राजकुमार की मौत हो गई। सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर वहां पहुंचे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।

इस मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया ने बताया कि आज दोपहर लगभग 2:30 बजे के आसपास अज्ञात बदमाशों द्वारा राजकुमार यादव की हत्या कर दी गई है इस मामले में परिजनों द्वारा दो लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है किस तारीख के लिए छठी में गठित कर दी गई है हत्या की वजह क्या है इसके  बारे में परिजनों व ग्रामीणों और स्थानीय लोगों द्वारा तमाम तरह की बातें बताई गई है जिस को ध्यान में रखकर जांच किया जा रहा है पुलिस की गाड़ी छोड़ जाने के मामले में भी कहा कि इसकी जांच की जाएगा, इस मामले में परिजन हेमंत यादव का आरोप है कि हत्या के पीछे कोई प्रधानी रंजीश नहीं है इस हत्या के पीछे वर्ष 2019 में हुए लालजी यादव की हत्या हुई थी उसी के परिपेक्ष में आज इनकी भी हत्या की गई है इनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी यह काफी जनप्रिय नेता  थे हम लोगों की मांग है कि जिन लोगों ने ग्राम प्रधान की हत्या की है उनका काउंटर किया जाए।घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पुलिस पहुँची और मृतक के शव को कब्जे लेने का प्रयास कर ही रहे थे तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया जिसमें पुलिस की कई गाड़ियों क्षतिग्रस्त हो गई,ग्रामीणों की नाराजगी का आलम यह था कि पुलिस को पथराव करते करीब 2 किलोमीटर पीछे खदेड़ दिया था,एसपी ने जब कमरकसी तब जाकर फोर्स मृतक के शव के पास पहुँची लेकिन जब तक स्थानीय विधायक लकी नही पहुचे तब तक शव को नही ले पाए पुलिस।

Post a Comment

0 Comments