अशोक सिंह के हाथों क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
विजेता टीम को पुरस्कार वितरित जौनपुर: टाइगर स्पोर्टिंग क्लब सराय विक्रम के सौजन्य से सुखलालगंज बाजार में हुई विराट क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन प्रसिद्ध समाज समाजसेवी, जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी,उद्योगपति अशोक सिंह द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर किया गया. प्रथम पुरस्कार गौरी शंकर टीम को 11000 रुपये तथा मडियाहू टीम को द्वितीय पुरस्कार ₹5000 का दिया गया.साथ ही शील्ड प्रदान की गयी.
इस अवसर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए सिंह ने कहा कि लक्ष्य बना कर किया गया प्रयास जरूर सफल होता है.आप की हौसला अफजाई के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगा.
यहाँ खिलाड़ी टीमों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे.धीरज सिंह के सानिध्य में अमित सिंह सोनू के संयोजन में हुई इस प्रतियोगिता में अध्यक्ष- रविंद्र प्रताप सिंह (लोहा), खेलमंत्री- विक्रम सिंह बंटी, उपाध्यक्ष-योगेश पांडे (मोनू), संजय प्रजापति (मुंगिया) का विशेष मार्गदर्शन रहा. इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि अरविन्द सिंह दारा,उमेश पांडे (रबडू) , बृजेश सिंह सनी, फील्डिंग कोच राहुल पांडे,ओम प्रकाश उपाध्याय,उमेश सिंह (गोपाल ), आशुतोष सिंह, अभिषेक गुप्ता (अंतिम), आयुष सिंह शिवम, आयुष सिंह अमन 'अंकित सिंह,सौरभ सिंह मनीष सिंह आदि का विशेष रूप से उपस्थित रहे.
0 Comments