Recent Tube

header ads

जौनपुर में बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर।Don News Express

बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

 सरायख्वाजा के कन्दरापुर मोड़ के पास हुई घटना 

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कोरीडिहा जमुहाई मार्ग पर कंदरापुर मोड  के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को गोली मारकर घायल कर दिया । स्थानीय ग्रामीणों ने बदमाशों को ललकारा जिसके बाद बदमाश ने युवक को छोड़कर वहां से फरार हो गए। घायल युवक को पुलिस ने उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिया।

 जानकारी के अनुसार आनापुर चकवा गांव निवासी 38 वर्षीय रणविजय बिंद किसी रिश्तेदारी से होकर बाइक से घर लौट रहा था ।जैसे ही वह कोरिडिहा बाजार से होते हुए इटोरी बाजार पार किया ।उसके आगे वह कंधरापुर मोड़ के पास पहुंचा था। उसी दौरान पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने लक्ष्य कर फायर झोक दिया। जिसमे एक गोली युवक के हेलमेट पर लगी। जबकि दूसरी गोली उसके शरीर को जख्मी करते हुए निकल गई। हालांकि इस दौरान युवक  चिल्लाते हुए ग्रामीणों की तरफ भागा। जिसके आसपास के ग्रामीण दौड़े और तब तक हमलावर बदमाश युवक के ऊपर तीन फायर कर चुके थे। लेकिन बदमाश ने मौके से आना की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष सरायख्वाजा व फोर्स के साथ पहुंच गए और गंभीर रूप से युवक को साथ लेकर उपचार के लिए हॉस्पिटल भेज दिए और मामले की छानबीन में जुट गए।

Post a Comment

0 Comments