Recent Tube

header ads

2022 में बनेगी समाजवादी सरकार:-हाजी शकील अहमद।Don News Express

*2022 में बनेगी समाजवादी सरकार:-हाजी शकील अहमद*

*अल्पसंख्यक समाज पुनः समाजवादी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है*

*मौजूदा सरकार में विकास का पहिया रुका हुआ है*

मौजूदा देश व प्रदेश की सरकारें विकास भाईचारे की प्रबल विरोधी है।
जुमले,नफरत के आधार पर धार्मिक उन्माद के सहारे सत्ता में आई भाजपा की हर कुनीतियों का पर्दाफाश हो चुका है।

जनता अब नफरत जुमलों के विपरीत भाईचारे के साथ स्थायी विकास वाली सरकार बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उक्त बातें अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने ज़िला सचिव शाहनवाज़ खान शेखू के सिपाह स्थित आवास पर कही है।श्री शकील अहमद एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आये थे।
उन्होंने आगे कहाकि अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी सरकार में विकास ने चहुंओर प्रदेश को उत्तरोत्तर गति प्रदान की आज भी वर्तमान सरकार समाजवादी कार्यो का फीता काट रही है।

समाज का हर वर्ग आज समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव जी को आस भरी निगाहों से देख रहा है।अल्पसंख्यक समाज पुनः समाजवादी सरकार बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित है।
उक्त अवसर पर जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह,पूर्व प्रदेश सचिव आरिफ हबीब,ज़िला सचिव शाहनवाज़ खान शेखू,अब्दुल्लाअख्तर,अलमास सिद्दीकी सभासद,तंज़ील अहमद,राहुल,ज़किउल्लाह,रागिब आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments