राष्ट्रभक्ति के प्रणेता थे नेता जी सुभाष चंद्र बोस : अशोक सिंह
जौनपुर: मड़ियाहूं तहसील के रामपुर स्थित चतुर्भुज पुर गांव के इंग्लिश विद्यालय में महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के पूर्व छात्रों का सम्मान, तथा सरस्वती प्रतिमा का अनावरण किया गया । इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेवी, उद्योगपति और जौनपुर लोक सभा के पूर्व प्रत्याशी अशोक सिंह ने कहा कि देश के नौजवानों में देशभक्ति का जज्बा जगाने के लिए बाबू सुभाष चंद्र बोस हमारे आदर्श हैं। हम सब उनको नमन करते हैं। विदेश की धरती से भी स्वदेश की लड़ाई लड़ने वाले इस महान योद्धा को आज पूरी दुनिया याद करती है। सुभाष बाबू को श्रद्धांजलि देने के पश्चात विद्यालय प्रांगण में सरस्वती प्रतिमा का उद्घाटन अशोक सिंह ने किया। वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता और विशेष अतिथि नरेंद्र सिंह पूर्व प्रधानाचार्य निगोह की उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में पुरातन विद्यार्थियों व 'बोस : ए अनफॉरगेटेबल वैरियर' के सम्मान में कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया । पहले आयोजक प्रधानाचार्य विनोद कुमार पांडेय ने आगंतुकों का स्वागत किया ।प्रधानाचार्य पांडेय के प्रस्ताव पर अशोक सिंह ने इस प्रांगण में टाइल्स बिछाने का आश्वासन दिया। सिंह ने कहा कि यह मेरा अपना गांव है अपना विद्यालय है । यहीं मैंने जन्म लिया है और यहीं से शिक्षा दीक्षा लेकर बड़ा हुआ हूं । इसलिए इस विद्यालय की और इस पूरे क्षेत्र के विकास की यथासंभव कोशिश में मैं हमेशा तत्पर रहूंगा।
0 Comments