Recent Tube

header ads

एक दिन की थानेदार सुश्री गर्ग,ने जनता की फ़रियाद सुन कर उसका निराकरण किया।Don News Express

जौनपुर! सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत हरिहर सिंह, पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा स्नेहिका गर्ग, को एक- दिन के लिये थाना कोतवली की थानेदार, बनाया गया। एक दिन की थानेदार सुश्री गर्ग, ने जनता की फ़रियाद सुन कर उसका निराकरण किया। 
उत्तर प्रदेश में मिशन शक्ति अभियान के तहत जनपद जौनपुर में भी महिलाओं को सशक्त करने की मुहिम जारी है । इस कड़ी में जौनपुर में आज कक्षा 11वीं की छात्रा स्नेहिका गर्ग, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल,वाजिदपुर जौनपुर को थाना कोतवाली जौनपुर का प्रभारी बनाया गया। स्नेहिका गर्ग द्वारा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा कार्य सम्पादित किया गया । स्नेहिका ने थाने पर आए फ़रियादियों की शिकायत को सरलता पूर्वक सुनते हुए उसके निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इस अवसर पर इन्सपेक्टर कोतवाली संजीव मिश्रा द्वारा छात्रा को पूरा सहयोग प्रदान किया गया!

Post a Comment

0 Comments