जौनपुर।अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर महिला शाखा की जिलाध्यक्ष डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव ने मेन संगठन के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव जी से विचार विमर्श कर रुहट्टा निवासी सुश्री प्रियंका श्रीवास्तव खुशबू को अखिल भारतीय कायस्थ महासभा महिला शाखा का जिला महामंत्री मनोनीत किया है।
खुशबू श्रीवास्तव के महिला शाखा का जिला महामंत्री मनोनीत होने पर कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है हर्ष व्यक्त करने वाले में महिला शाखा की प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ अंजना श्रीवास्तव नीतू श्रीवास्तव संगीता श्रीवास्तव पिंकी श्रीवास्तव, अनिता अस्थाना, शालनी सिन्हा, सीमा श्रीवास्तव आरती श्रीवास्तव रेनू सिन्हा, अमिता श्रीवास्तव आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।
विदित हो कि खुशबू श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक की छोटी बहन हैं।
डॉ प्रतिमा श्रीवास्तव
जिलाध्यक्ष महिला शाखा
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर
0 Comments