Recent Tube

header ads

आभूषण व नगदी सहित दस लाख की चोरी।Don News Express

आभूषण व नगदी सहित दस लाख की चोरी।

सिरकोनी। जाफराबाद थाना क्षेत्र के खरचलपुर निवासी राजनाथ गिरी के घर मे सोमवार की रात  चोरो ने छत पर चढ़ कर सीढ़ी के रास्ते घर के अंदर घुस कर दस लाख रुपए की कीमत के आभूषण सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया।रात में ही परिजनों को चोरी की जानकारी जैसे हुई।112नम्बर पर डायल कर सूचना दिया।
 सुबह जाफराबाद पुलिस मामले की जानकारी लेने पहुची।।तो परिजनों ने चोरी की  गई सामानों तथा नगदी सहित सामानों की लिस्ट दिया ।लिस्ट के अनुसार लालबहादुर का 85000 रुपए नगद उसके साथ अटैची में रखे दो पायल, दो सोने के चैन, हार एक,मांग टीका एक,अंगूठी छः, नाथिया एक,झुमका तीन,करधनी एक,पैजनी दो, आयरन दो,64000नगद,आयरन, दो चैन ,दो अंगूठी ,एक पायल ,पूरे सामान व नगदी का विवरण मुखिया राजनाथ गिरी ने दिया ।दस लाख रुपए से अधिक के समान की चोरी देख जाफराबाद थानाध्यक्ष ने डॉग स्क्वायड,फ़िंगरप्रिंट के लोगो को बुलाया ।उसके साथ सीओ सिटी सुशील सिंह भी घटना स्थल पर पहुँच गए।डॉग स्क्वायड  घर मे पहुचने पर उसे चोरी के स्थान पर ट्रेनर ने जैसे डॉग स्क्वायड को छोड़ा  तो वह  घर मे ही बिटिया  माला गिरी के कमरे के पास ही बैठ गया।फ्रिंगर प्रिंट विशेषज्ञ ने बताया कि कही भी फिंगर का छाप दरवाजा, हैंडिल व अन्य जगहों पर नही मिला।इस विषय मे जब जाफराबाद थानाध्यक्ष से पूछा गया कि चोरी दस लाख के लगभग हुई ।परिवारजनों का  कहना है।तो उंन्होने कहा  मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। चोरी में किसी के फिंगर के साथ कोई सबूत नही मौके पर मिला।डॉग स्क्वायड भी घर के भीतर ही रह गया।जबकि सीओ सुशील कुमार सिंह से इस संदर्भ में बात किया गया।तो उंन्होने भी मामला संदिग्ध बताया।

Post a Comment

0 Comments