रोटरी क्लब जौनपुर द्वारा पौधरोपण
जौनपुर/ रोटरी क्लब जौनपुर (रोटरी इंटरनेशनल-डिस्ट्रिक्ट 3120) के पदाधिकारीयों ने समाज को पर्यावरण व जैवविविधता संरक्षण के प्रति जागरूक करने व मानव जीवन को सुगम बनाने में वृक्षों की महत्ता के दृष्टिगत ग्राम पंचायत हँसरौली के मन्दिर परिसर में स्थित बृहद जलाशय के चारों तरफ बृहदस्तर पर ब्रिकगार्ड सहित पौधरोपण कार्यक्रम को सम्पन्न कर के किया। इस अवसर अध्यक्षीय कार्यकाल के प्रथम दिन की शुरुआत पर अध्यक्ष रो० के के मिश्र ने उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति प्रति वर्ष एक पौधरोपण की जिम्मेदारी ले ले तो भावी पीढ़ी को हम एक स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण दे सकते हैं साथ ही उन्होंने बताया कि हम महज पौधरोपण नहीं करेंगे अपितु इन्हें संरक्षित करने हेतु भी समस्त उपलब्ध उपाय भी सुनिश्चित किये जायेंगे, इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रो०अमित पाण्डेय ने 'वृक्ष धरा का है आभूषण इनका करना है संरक्षण' की शपथ उपस्थित जन समूह को दिलवाई। सचिव देवेंद्र सिंह पिंकू विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
निवर्तमान सचिव शिवांशु श्रीवास्तव के साथ पूर्व अध्यक्ष रविकान्त जायसवाल, श्याम वर्मा एवं चुनमुन सिंह, बबलू त्रिपाठी, सोनू प्रधान, मिथिलेश त्रिपाठी, अनिल सिंह, रानू आदि अनेक ग्रामवासियों की भागीदारी रही।
0 Comments