जौनपुर। आज दिनांक 03 जुलाई 2020 को लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज द्वारा निःशुल्क मधुमेह परीक्षण शिविर का आयोजन विद्या मेडिकेयर खासनपुर पर किया गया। जिसमे 51 लोगो की निःशुल्क ब्लड शुगर की जांच की गई।
इस अवसर पर क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष रवि मिंगलानी ने कहा कि आज की जीवनशैली में लोग अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे रहे है। जो कि विभिन्न रोगो का कारण है। उन्होंने प्रतिदिन व्यायाम और टहलने पर जोर दिया। क्लब के अध्यक्ष लायन दिलीप सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा यह मधुमेह परीक्षण शिविर क्रमवार जगह जगह पर लगाया जायेगा। जिससे की समाज के ज्यादा से ज्यादा लोग इससे लाभान्वित हो सके।
इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने कहा कि इस तरह के मानवता की सेवा के और भी कार्य समय समय पर क्लब के द्वारा कराया जाता रहेगा तथा ऐसे कार्यो के लिए कभी भी फण्ड की दिक्कत नहीं आने दिया जायेगा।
क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लायन शशांक सिंह श्रानू श्, लायन चंद्रशेखर जायसवाल, लायन चन्दन नाथ गुप्ता सहित अन्य लायन साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में लायन सचिव विष्णु सहाय ने आये हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
0 Comments