Recent Tube

header ads

लायन्स क्लब जौनपुर ‘‘क्षितिज’ के अध्यक्ष बने दिलीप सिंह व विष्णु सहाय सचिव।Don News Express



लायन्स क्लब जौनपुर ‘‘क्षितिज’ के अध्यक्ष बने दिलीप सिंह व विष्णु सहाय सचिव
वृक्षा रोपण कर अपने कार्यकाल का किया शुभारम्भ

जौनपुर। संस्थापक संस्थाध्यक्ष ला0 शशांक सिंह ‘रानू’ की अध्यक्षता में संस्था के नये पदाधिकारियों का चयन किया गया। सामाजिक संस्था लायंस क्लब ‘क्षितिज’ द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए सर्वसम्मति से नये अध्यक्ष के रुप में लायंस दिलीप सिंह, सचिव पद पर ला0 विष्णु सहाय, कोषाध्यक्ष पद पर ला0 सर्वेश जायसवाल, उपाध्यक्ष (1) ला0 संजीव जायसवाल, उपाध्यक्ष (2) जगदीश चन्द्र मौर्य ‘गप्पू’, उपाध्यक्ष (3) पद पर ला0 जयकिशन साहू ‘जैकी’ सहित अन्य पदों पर पदाधिकारियों का चयन किया गया।
    सोसल डिस्टेन्श को ध्यान में रखते हुए लोगों ने सोसल मीडिया के माध्यम से बधाई एवं हर्ष व्यक्त किया। पदाधिकारियों को चयन प्रक्रिया में निवर्तमान अध्यक्ष शशांक सिंह ‘रानू’ ने
अध्यक्ष सहित चयनित पदाधिकारियों को बधाई दी एवं नवनिर्वाचित अध्यक्ष ला0 दिलीप सिंह ने वृक्षारोपण करके अपने कार्यकाल का शुभारम्भ किया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने व प्रदूषणमुक्त भारत के लिए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ला0 संजय बैंकर के घनश्याम दास बगीचा उर्दू बाजार में किया गया। सभी सदस्यों ने सोसल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए उक्त वृक्षारोपण के कार्य को सम्पन्न किया तथा पर्यावरण स्वच्छता में भागीदार बनें।
    उक्त कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए अमूल्य है। हम सभी को जहाँ तक हो सके अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने चाहिए। इस अवसर पर ला0 रवि मिगलानी, चन्द्रशेखर जायसवाल, संजय बैंकर, सर्वेश गुप्ता, जयकिशन साहू, मनीष देव, धर्मेन्द्र सेठ, अतुल सिंह, अभिषेक गुप्ता, प्रदीप सिंह, शिवेन्द्र सेठ, सुनील जायसवाल, नीरज सिंह, देवेश जी वैश्य, राजीव कुमार गुप्ता, अजीत सोनकर, विनय बरोतिया आदि मौजूद रहे। संस्था के सचिव ला0 विष्णु सहाय ने आये हुये सभी आगुतकों का आभर व्यक्त किया।Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755


Post a Comment

0 Comments