जालसाजों ने खाते से निकाल लिया बाइस हजार पांच सौ
मीरगंज(जौनपुर) 7 जुलाई
ए टी एम से पैसा निकालना पढ़े लिखे लोगों का भी दिवाला निकाल दे रहा है। साइबर अपराधियों की सक्रियता इस कदर बढ़ गई है कि ए टी एम से पैसा निकालना असुरक्षित हो गया है। स्टेट बैक की बंधवा बाजार शाखा से एक शिक्षक को अपने खाते से एटीएम द्वारा दो हजार रुपया निकालना मंहगा पड गया । उचक्को ने उनके एटीएम का सीवीसी कोड जान उनके खाते से 22500 निकाल लिया। मैसेज आने पर उनको पता चला तो वे घबरा गए।
सिकरारा थाना के रिठी गांव निवासी कौशलेन्द्र सिह प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर मे शिक्षक हैं। वे शनिवार दोपहर स्टेट बैंक की बंधवा बाजार शाखा से अपने एटीएम से दो हजार रुपये निकाल कर घर चले गये। घर पहुचने पर उनके खाते से उचक्को द्वारा पांच बार मे साढे चार- चार हजार रुपये कुल 22500 रुपये निकाल लिया गया । उन्होने तत्काल इसकी सूचना पंजाब नेशनल बैक कलवारी के शाखा प्रबंधक को देकर एटीएम ब्लाक करा दिया। उन्होने इसकी सूचना स्टेट बैक की बंधवा बाजार शाखा को भी दिया तो उन्हें बताया गया कि एटीएम का सीवीसी कोड जानकर पैसा निकाला गया है।कौशलेंद्र ने मामले की जानकारी मीरगंज पुलिस को देकर जांच की मांग की है ।
मीरगंज(जौनपुर)
0 Comments