विकास दुबे की पत्नी ऋचा की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. लेकिन न पत्नी का पता है और न विकास दुबे का. पुलिस को मिली नयी जानकारी में सामने आया है कि 2 जुलाई को विकास दुबे पत्नी ऋचा के संपर्क में था. विकास ने पत्नी ऋचा को फोन कर कहा था कि भाग जाओ.विकास ने 2 जुलाई को रात 2 बजे ऋचा को फोन किया था. जिसके बाद ऋचा बेटे को साथ लेकर फरार हो गयी. वह शातिर निकली और भागते समय वह सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर भी साथ ले गयी.पुलिस की कई टीमें विकास दुबे और उसकी पत्नी ऋचा दुबे की तलाश में लगी हैं. जांच में सामने आया है कि विकास दुबे के घर पर लगे सीसीटीवी का कंट्रोल ऋचा के मोबाइल फोन पर था. जब पुलिस विकास को गिरफ्तार करती तो वह सीसीटीवी फुटेज को सोशल मीडिया पर डाल देती थी.फरार विकास दुबे की तलाश में पुलिस दिन-रात जुटी है.
ईनाम की राशि बढ़ाकर ढाई लाख रूपये कर दी गयी इस बीच उस पर रखी गयी ईनाम की राशि एक लाख से बढ़ाकर अब ढाई लाख रूपये करदी गयी है. सबसे पहले ईनाम राशि 50 हजार रूपये रखी गयी थी लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर एक लाख रूपये कर दिया गया था अब. इसे फिर से बढ़ा दिया गया है.Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755
0 Comments