Recent Tube

header ads

बारिश में कच्चा मकान गिरा, दो की मौत, एक घायल।Don News Express


बारिश में कच्चा मकान  गिरा, दो की मौत, एक घायल।

जफराबाद  खोजनपुर गांव के अनुसूचित बस्ती में सोमवार को देर रात करीब 3:00 बजे कच्चा मकान  गिरने से वृद्ध पति पत्नी दब गए। पति की जान बच गई लेकिन पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पुलिस को दे दी गई है। पोस्टमार्टम के लिए पुलिस ने  शव को भेज दिया है
उक्त गांव निवासी इंद्रजीत 65 वर्ष पत्नी धनावती देवी 60 वर्ष के साथ अपने कच्चे घर में अलग-अलग चारपाई पर सोए हुए थे। देर रात करीब 3:00 बजे अचानक बारिश की वजह से कच्चे घर का दीवार ढह गया। दोनों दीवार के मिट्टी में दब गए। जोरदार आवाज सुनकर बगल के दूसरे घर में सो रहे परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। आनन-फानन में मिट्टी हटाकर इंद्रजीत को घायल अवस्था में बाहर निकाल लिए।  धनावती देवी अधिक मलबे में दबी हुई थी। जब तक मलबा खोदकर बाहर निकाले, तब तक उनकी सांसे बंद हो चुकी थी। फिर भी आनन-फानन में लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसी प्रकार अहमदपुर गांव में कच्चा मकान गिरने से   मोहरा देवी पत्नी लालता की मलबे में दबने से  मौत हो गई
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments