Recent Tube

header ads

नहर में बहता मिला युवक का शव ,पुलिस ने शव को निकालकर लिया कब्जे में।Don News Express


नहर में बहता मिला युवक का शव

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकालकर लिया कब्जे में
 
मृतक के परिजनों के पहुंचने पर हुई शव की शिनाख्त 

सुइथाकला ।सरपतहां थाना क्षेत्र के रूधौली गांव के पास शारदा सहायक नहर बहते हुए शव की सूचना मिलते हीं क्षेत्र में सनसनी फैल गई।ग्रामीणों की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां पंकज पाण्डेय मौके पर पहुंच गये। शव को नहर से निकालकर कब्जे में लेने के साथ हीं पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गयी। शव मिलने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। कुछ हीं देर में  मृतक के परिवार वाले भी थाने पहुंच गये और शव की शिनाख्त सुलतानपुर जनपद के कादीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित लक्ष्मणपुर निवासी अजीत कुमार(26) पुत्र राम किशुन रूप में हुयी।मृतक के परिजनों ने बताया कि 
अजीत मंगलवार की शाम 07 बजे घर से निकला था वापस न लौटने पर परिवार वाले सगे सम्बन्धियों के यहां जानकारी लेने के साथ हीं स्थानीय थाने पर भी घटना की सूचना दिए। नहर में शव मिलने की सूचना पर किसी अनहोनी की शंका से भयभीत परिवार वाले थाने पर पहुंचे तो सामने  अजीत की लाश पड़ी थी। शव की शिनाख्त होते हीं परिवार में कोहराम मच गया।मृतक इलाहाबाद रहकर पढ़ाई करता था,कुछ दिनों से उसके मानसिक रोग का इलाज चल रहा था।मृतक पिता जिला पंचायत सदस्य रह चुका है। प्रकरण पुलिस आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत शव को अन्त्यपरीक्षण हेतु भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments