Recent Tube

header ads

विवाहिता की नाली में मिली लाश,पुलिस पति व भाई को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ।Don News Express


विवाहिता की नाली में मिली लाश 

पुलिस विवाहिता के पति व भाई को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ 

मृतिका के गले में थे रस्सी के निशान

मृतका के शव को जंगली जानवरों ने किया छत विक्षत 

सुरेरी(जौनपुर) 09 जुलाई। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के दीपापुर ताल के पास बुढ़िया माई तालाब से सटे हुए नाली में गुरुवार की सुबह एक युवती की लाश ग्रामीणों द्वारा देखी गई। जिसकी सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, धीरे-धीरे यह बात ग्राम प्रधान पुत्र सनी गुप्ता को लगी तो उन्होंने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। सूचना पर स्थानीय पुलिस सहित आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे उसी भीड़ में मृतिका का भाई रंजीत गौतम भी पहुंच गया और मृतका की पहचान अपनी बहन 40 वर्षीय गीता देवी के रूप में की। मृतका के भाई रंजीत गौतम ने बताया कि उसकी शादी फूलपुर थाना क्षेत्र के नान्हूपुर गांव निवासी विजय गौतम से हुई थी, बातचीत के दौरान भाई ने यह भी बताया कि कल देर शाम को भी बहन से हमारी बात हुई थी लेकिन उसने किसी समस्या की आशंका नहीं जताई थी। वहीं पुलिस विवाहिता के पति विजय गौतम को भी मौके पर बुलाकर पति व भाई के साथ आवश्यक पूछ ताछ करने में जुट गई। वहीं पूछताछ के दौरान पति व भाई को ही संदिग्ध मानकर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुट गई। नाली में पड़े शव को जंगली जानवरों द्वारा क्षत-विक्षत कर दिया गया था, जिससे मृतका के शव का एक हाथ कुछ दूर पर बिखरा हुआ था। पुलिस मृतका के गले में रस्सी का निशान होने से यह अनुमान लगा रही है कि विवाहिता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर शव को फेक दिया गया था। फिलहाल पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वही सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं विजय सिंह भी मौके पर पहुंच गए। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष नेवढ़िया संतोष राय ने बताया कि शक के आधार पर विवाहिता के पति व भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है, अनुमान लगाया जा रहा है कि विवाहिता की हत्या कर शव को यहां फेंक दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments