Recent Tube

header ads

जौनपुर: डॉक्टर से फोन पर माँगी दस लाख रंगदारी, कोतवाली में मुकदमा।Don News Express

जौनपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने निजी हॉस्पिटल संचालक वरिष्ठ चिकित्सक से फोन पर जान से मारने की धमकी देते हुए दस लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में नामजद आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर चुकी है। पीड़ित चिकित्सक पूर्व में भूमि दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के शिकार हो चुके हैं।
 स्टेशन रोड पर स्थित जेडी मेमोरियल हॉस्पिटल के संचालक डा. एनके सिन्हा ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके मोबाइल फोन पर किसी अंजान नंबर से कॉल आई। रिसीव करने पर काल करने वाले ने अपना परिचय सुधांशु सिंह रामपुर वाले के रूप में देते हुए दस लाख रुपये रंगदारी की मांग की। धमकी दी कि रंगदारी न देने पर हत्या कर देगा। तहरीर में उस मोबाइल फोन का नंबर भी लिखा है जिससे कॉल आई थी। शहर कोतवाल पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपित के विरुद्ध रंगदारी मांगने व जान ले मार डालने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है। मालूम हो कि पिछले महीने डा. एनके सिन्हा ने भूमि दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लेने का मुकदमा दर्ज कराया था। उसकी भी विवेचना चल रही है। 

Post a Comment

0 Comments