सड़क दुर्घटना में मृत सेना के जवान का शव घर आते ही मचा कोहराम
चंदवक, जौनपुर।क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी थल सेना में तैनात जोधपुर में सड़क दुर्घटना में मृत जवान का शुक्रवार शाम शव घर आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां इंद्रावती, पिता जवाहिर,भाई राजेश व कमलेश सभी का रो रोकर बुरा हाल था।सेना कर्मियों के द्वारा ताबूत में शव वाहन से लाया गया।शव दानगंज पहुचते ही सैकड़ों की संख्या में पहुंचे युवाओं ने ताबूत कंधे पर ले लिया और भारत माता की जय,संजय अमर रहे के नारे लगाते हुए दो किमी की दूरी तय कर रामगढ़ स्थित उसके आवास पहुंचे।जहां सैकड़ो की संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विदित हो कि रामगढ़ गांव निवासी जवाहिर यादव के पुत्र संजय यादव(22)थल सेना में 2017 में भर्ती हुआ था।पहली पोस्टिंग प्रयागराज में थी।इसके बाद पोस्टिंग जोधपुर में हो गई।वह अपने अधिकारी कर्नल रंजन मनोचा संग निजी वाहन से प्रयागराज आया। था जहां से वह जोधपुर गया। बुधवार शाम जोधपुर पहुचते ही बड़े वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौत हो गई।वही कर्नल बुरी तरह घायल हो गया।घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।
0 Comments