Recent Tube

header ads

कर्ज चुकाने में असफल युवक ने लगाकर दी जान।Don News Express



सुजानगंज /जौनपुर:- स्थानीय क्षेत्र के धारिकपुर गांव में कर्ज न चुका पाने से छुब्ध युवक ने रविवार को सुबह फांसी लगा ली जिससे युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
        प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी अतुल उपाध्याय (३०) पुत्र स्व० प्रेमनारायण उपाध्याय ने रविवार सुबह फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों ने बताया कि अतुल गांव के ही रवि पटेल एवं मनोज यादव से करीब दो लाख रुपए कर्ज लिया था। जिसे लेकर रवि एवं मनोज आए दिन अतुल को परेशान किया करते थे। रविवार को सुबह रवि एवं मनोज अतुल के घर आ गए और कमरे के अंदर जाकर बैठ गए कहा कि जब तक आज पैसा मिल नहीं जाएगा तब तक हम लोग यहां से नहीं जाएंगे। इसी तनाव के कारण अतुल अपने घर के अंदर गया और पंखे के सहारे रस्सी लगाकर जान दे दी। फांसी की सूचना पर रवि और मनोज घर से भाग गए। अतुल की पत्नी डिम्पल का रो रोकर बुरा हाल है। कुछ वर्ष पहले अतुल के भाई एवं पिता की भी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। अतुल के दो पुत्र नमन (६) एवं कृष्णा (४) है।

Post a Comment

0 Comments