जौनपुर । वन विभाग द्वारा आयोजित ' 25 करोड़ वृक्षारोपण अभियान' का डीएफओ एपी पाठक द्वारा वृहद पैमाने पर आयोजन किया गया । जनपद में 41 लाख 70 हजार पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के क्रम में बातौर मुख्य अतिथि जनपद के नोडल अधिकारी, प्रमुख सचिव एवं आयुक्त ग्राम विकास विभाग के रविन्द्र नायक के हाथों करंजाकला विकास खंड के बैजारामपुर में गोमती नदी के किनारे पाकड़ के पौधे को रोपित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया
तत्पश्चात पूर्व सांसद केपी सिंह ने पीपल, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने पाकड़, सीडीओ अनुपम शुक्ला ने शीशम का पौधरोपण कर वृक्षारोपण अभियान को आगे बढा़या । साथ ही पूर्व भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह सहित अधिकारियों कर्मचारियों एवं भाजपा पदाधिकारियों तथा स्थानीय गणमान्य लोगों द्वारा यहां 6 हेक्टेयर हरित पट्टीका में 3750 पौधों का रोपण किया गया । मुख्य अतिथि ने कहा कि पूरे प्रदेश में 25 करोड़ पौधे लगाये जा रहे हैं इसी क्रम में जौनपुर में 42 लाख से अधिक पौधे लगाये जा रहे हैं । विभागों के आलावा लोगों की सहभागिता से लक्ष्य तो पूरा हो ही रहा है, साथ ही लोगों द्वारा अपने प्रियजनों संग मिलकर बढ़चढ़ कर भाग लिया जा रहा है । लोगों को पौधों के रख रखाव और उनकों सुरक्षित और संरक्षित करने का संकल्प लेना होगा । यह सिर्फ सरकारी कार्यक्रम ही नहीं बल्कि सभी लोंगों के लिए और सभी के हित के लिए है । वृक्षों से नेचुरल आक्सीजन मिलता जो जीवन का आधार है । वृक्ष आने वाली पीढी़ के लिए भी लाभदायक होगा । पर्यावरण स्वच्छ और सुन्दर होगा। डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद में शासन के 41लाख 70 हजार पौधों को रोपित करने के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 42 लाख से अधिक पौधों का रोपण किया जा रहा है । इसमें 25 विभागों का सहयोग लिया जा रहा है । इसमें पीपल, पाकड़, बरगद, शीशम, कंजी, नीम, सिरस, अर्जुन, जामुन, आम , कट सागौन, ग्रामीण इलाकों में कहटल, अमरुद, आम , आंवला ,सहजन, सागौन,यूक्लिप्टस जैसे पोधों का रोपण किया जा रहा रहा है। तथा ऊसर क्षेत्रों में प्रोसोपिस, जंगल जलेबी, एकेसिया,अरिकुलीफारमिस, जल जमाव वाले क्षेत्रों में गम्हार, गुटेल, अर्जुन , जामुन, सैलिक्स प्रजाति के पौधे रोपित किये गये हैं । इसी क्रम में राज्यमंत्री गिरीशचन्द्र यादव ने शाहगंज ब्लाक के सुंगुलपुर एवं खुटहन ब्लाक के परशुरामपुर में डीएफओ एपी पाठक द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधरोपण कर पौधों की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि हमारी सरकार पौधरोपण को लेकर सचेत है ,वृक्षों के नीचे हमारे ऋषियों मुनियों ने तपस्या कर ज्ञान अर्जित किया था । आज पुनः हमारी सरकार वृक्षारोपण के माध्यम से हमारी धरोहर और हमारी पहचान को पुनरजीवित करने का प्रयास कर रही है । इसी क्रम में सांसद मछलीशहर वीपी सरोज, विधायक केराकत दिनेश चौधरी , विधायक मडि़याहूं डाo लीना तिवारी, जफराबाद विधायक डाo हरेन्द्र सिंह, विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में पौधरोपण किया गया ।
0 Comments