Recent Tube

header ads

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बांटा मास्क व सेनेटाइजर।Don News Express

*एनएसएस के स्वयंसेवकों ने बांटा मास्क व सेनेटाइजर*

शाहगंज। क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने गावों व बाजार में मास्क व सेनिटाइजर वितरित किया।

श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज के एनएसएस के स्वयंसेवकों ने रविवार को सामाजिक दूरी का पालन करते हुए मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया। कोविड 19 से बचाव व रोकथाम को लेकर चलाये गये इस अभियान के दौरान एनएसएस के कार्यक्रमाधिकारी डॉ सतेंद्र कुमार रॉय के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कुड़ियारी, गोड़िला, छभवां चक हकीमी गोड़िला बाजार ताखा बाजार सहित अन्य जगहों पर मास्क, सेनेटाइजर व साबून का वितरण किया। इस दौरान लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की सलाह देने के साथ आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने को कहा गया इस कार्यक्रम में सैकड़ों समेत बड़ी संख्या में लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोग उपस्थित रहे।
प्राचार्य डॉ मनोज सिंह ने स्वयंसेवकों को कोरोना योद्घा के रुप में संबोधित कर उत्साहबर्द्घन किया। अभियान में स्वयंसेवक अनूप जायसवाल, हेमंत यादव, राजकमल साहू, विवेक विश्वकर्मा, शिवा शर्मा, आदि लोग उपस्थित रहें।

Post a Comment

0 Comments