Recent Tube

header ads

जौनपुर:धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव।Don News Express


धूमधाम से मनाया गया गुरू पूर्णिमा महोत्सव 

जन जन तक योग को पहुँचाने के लिए संकल्पित हुए योग प्रशिक्षक 

रोगमुक्त के साथ नशामुक्ति अभियान के लिए लिया गया  संकल्प

धर्मापुर,जौनपुर।

गुरू और शिष्य की अनोखी आध्यात्मिक रिश्तों की पारम्परिक प्राचीनतम परम्परा गुरू पूर्णिमा पर पतंजलि योग परिवार के हजारों योग प्रशिक्षकों के द्वारा अपनें अपनें आवासों पर योग और यज्ञोपवीत संस्कार को करके योग गुरु बाबा रामदेव के संकल्पों को पूर्ण करनें के लिए संकल्पित हुए । पचहटियाँ स्थित हरीमूर्ति वाटिका में संगठन के पदाधिकारियों के द्वारा योगाभ्यास के साथ यज्ञ हवन करते हुए जनपद के प्रत्येक ग्राम सभा में नियमित और निरन्तर निःशुल्क योग की कक्षाओं को संचालित करनें हेतु संकल्पित किया गया ।पतंजलि योग समिति के प्रान्तीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति के द्वारा बताया गया है कि कोरोना जैसी वैश्विक आपदा से निपटने के लिए हर किसी को क्रोनिक डिजीज से बचाव के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जायेगा जिसके तहत नशामुक्ति के साथ हर व्यक्ति को कम से कम एक घंटे तक प्राणायामों के अभ्यास के लिए प्रेरित किया जायेगा जिसमें कम से कम आधे घण्टे तक कपालभाति और अनुलोम-विलोम प्राणायामों का अभ्यास अति आवश्यक है । हर व्यक्ति दिन में कम से कम तीन बार गिलोय, अदरक, काली मिर्च, तुलसी और कच्ची हल्दी मिश्रित काढ़े का सेवन अवश्य करें जिससे व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता में बृद्धि के साथ श्वसन तंत्र से सम्बंधित सभी समस्याओं का समाधान स्वतः होता रहे । इस मौके पर भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, सिकन्दर, विकास, कुलदीप सहित अन्य साधकों की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

0 Comments