Recent Tube

header ads

जौनपुर: महराजगंज में गर्भवती महिला सहित चार लोगों की दबंगों ने की पिटाई, मुकदमा दर्ज। Sahara India News

Don News Express  महराजगंज(जौनपुर)क्षेत्र के अमारी गॉव में बीते शाम दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। पड़ोसी के द्वार पर चढ़कर गर्भवती पुत्री व पत्नी समेत चार को मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। पिटते पिता को बचाने गयी आठ माह की गर्भवती पुत्री तथा पत्नी पर भी दबंगों को रहम नही आया। उन्हें भी बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। सभी का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। गर्भवती पुत्री तथा पत्नी की हालत चिन्ताजनक बतायी जा रही है। सूचना मिलने के चार घण्टे बाद पहुची पुलिस ने पहले तो मामले को रफा दफा करने की कोशिश की। लेकिन बाद में बेटी व पत्नी की हालत खराब देख उसके हाथ पाव फूल गए। सभी का मेडिकल कराकर मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही में जुट गयी है।
 बताते है कि बीते शाम उक्त गॉव निवासी राजेश सिंह अपने सगे भाई अखिलेश सिंह के साथ बरामदे में बैठे हुए थे। आरोप है कि उसी गॉव का दबंग पड़ोसी अपने लाव लश्कर के साथ द्वार पर चढ़कर अकारण गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर वो लोग मारपीट पर उतारू हो गए। पिटते पिता को बचाने गयी आठ माह की गर्भवती पुत्री प्रियंका सिंह व पत्नी गीता सिंह को भी दबंगों ने नही छोड़ा। उनकी भी लात घूसों व डंडों से जमकर पिटाई कर दिया। जिससे गर्भवती पुत्री व पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी। थाने पर सूचना देने के बावजूद पुलिस निष्क्रिय बैठी रही। चार घण्टे बाद होश में आयी पुलिस ने पीड़ित के घर जाकर पहले तो मामले को रफादफा करने की कोशिश की। लेकिन आठ मास की गर्भवती पुत्री व पत्नी की चिंताजनक हालत देख उसके हाथ पांव फूल गए। आनन फानन में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर सभी का प्राथमिक उपचार कराया।

Post a Comment

0 Comments