Recent Tube

header ads

जौनपुर: डीएम का आदेश सभी हॉस्पिटल की जाँच के लिये टीमें मारेगी छापे।Don News Express

जौनपुर: डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया की सभी सरकारी व प्राइवेट हॉस्पिटल की आकस्मिक जांच के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित 8 सदस्यों की द्वारा अस्पतालों का आकस्मिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि  शासन द्वारा संक्रमण को रोकने के लिए निर्धारित प्रोटोकाल का पालन किया जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए ही मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस क्रम में आज सिद्धार्थ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल और हरिओम बाल चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया।प्रतिदिन अस्पतालों की  जांच होती रहेंगी और सभी अस्पताल स्वामियों से अनुरोध है कि वह शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करें और अगर किसी कर्मी द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त न किया हो तो वह प्रशिक्षण अवश्य मुख्य चिकित्सा अधिकारी के यहां से प्राप्त करें ।किसी प्रकार की लापरवाही अगर किसी भी स्तर पर हुई तो उस अस्पताल को बंद करने के अलावा कोई रास्ता नहीं होगा। हम सबकी जिम्मेदारी है कि जनपद को संक्रमण से बचाएं और शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्य करें।

Post a Comment

0 Comments