Recent Tube

header ads

जौनपुर: आज भी मिला एक कोरोना पॉज़िटिव मरीज़ अब तक 6 लोगो की हो चुकी है मौत।Don News Express

*18 जून जौनपुर*।
*क्रोना संक्रमित  व उनके सैंपल  की स्थिति*  ।

डीएम जौनपुर दिनेश कुमार सिंह ने बताया की आज  18 जून को 116 सैमपल के रिजल्ट आये  115 नेगेटिव है व 1  पाज़िटिव है । जो आज पेशेंट पॉजिटिव आई आयी है उसका  बहुत पहले से  कैंसर का इलाज इलाहाबाद में चल रहा है और वहीं पर उसका सैंपल हुआ है लेकिन क्योंकि रहने वाली वह महिला इस जनपद की है इसलिए इस केस को यहां पर जोड़ा गया। इस 1 को मिलाकर अब तक 446कोरोना पाज़िटिव है।  

*आज 6 मरीज ठीक हुए हैं ।अब 161 मरीजों का इलाज चल रहा है 1 का इलाज इलाहाबाद में जो का बनारस में शेष 158 का जौनपुर के एल 1 समकक्ष अस्पताल में चल रहा है है*। 

आज  149  नए लोगों के भी सैंपल  लिये गये। आज के 149 सैमपल मिलाकर अब तक कुल 8852 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 7575 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब  1277 नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं। 

अब तक जो केसेस पॉजिटिव आए है उनमै 26 ठीक हो कर के घर  पहले जा चुके थे और 54 कोरोना पॉजिटिव लोग 30 मई को, 9 पेशेंट 31मई को,1जून को 5 , 2 जून को 1 ,3 जून को 15, 4जून को 1, 6 जून को 10 ,  8 जून को 31, 9 जून  को 7, 10 जून को 1 , 11 जून को 32 , 12 जून को 20 , 13जून को 26,  14 जून को 3 ,  15जून को 1 और 16 जून को 15  ,17 जून को 15 ,18 जून को 6  कोरोना मरीज ठीक होकर घर गए।इस प्रकार कुल 278 लोग ठीक हो चुके है ।

*अब तक 6 लोगों की मृत्यु हो चुकी है*।

*कुल 446  केसेस में 376 केस मुंबई /महाराष्ट्र से आए हुए प्रवासी श्रमिकों  के है*,अहमदाबाद से आए हुए 5,और सूरत से आए हुए 14 लोग ,दिल्ली व एनसीआर से आये हुए 26लोग, चेन्नई से 3,  दादर नगर हवेली से 1, कोलकाता से 1, रोहतक से 1,, सऊदी अरब से1,देवबंद से आया हुआ 1 व्यक्ति वाराणसी से  1 , बांग्लादेश 1, झारखंड 1,और जौनपुर के 15 लोग।

मुम्बई ,गुजरात  आदि बाह्य राज्यों से आए हुए लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और जितने लोगों में लक्षण है या या संदिग्ध प्रतीत होते हैं उनका शैंपल लिया जा रहा है उन्हें अलग कर लिया जा रहा  है  जिससे कि वह लोग गांव में जाकर के संक्रमण को अन्य लोगों में न फैला सके।

Post a Comment

0 Comments