Recent Tube

header ads

लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' द्वारा शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि।Don News Express

*लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' द्वारा शहीदों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि*
लायंस क्लब जौनपुर 'क्षितिज' के संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह 'रानू' की अध्यक्षता में नव दुर्गा पूजा शिव मंदिर पर लद्दाख में शहीद हुए बीस जवानों की शहादत पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि का कार्यक्रम किया गया। साथियों हम सभी अवगत हैं कि सीमा पर इस समय लद्दाख के गलवं घाटी में हमारे दुष्ट पड़ोसी देश चायना द्वारा सीमा विस्तार के कारण विषम परिस्थितियां उत्पन्न की जा रही हैं। एक तरफ जहाँ मैत्री की बातें हो रहीं थी वहीं धोखे से चायना ने कायराना हरकत करते हुए कटीले तारो से बने हथियारों व पत्थरों से हमारे सैनिकों पर हमला बोल दिया। जिसमें हमारे बीस सैनिक  शहीद हो गए। पलटवार करते हुए हमारे सैनिक ने मुँहतोड़ जवाब दिया जिसमें उनके 43 चीनी सैनिक मारे गए। जिस प्रकार सैनिक बॉर्डर पर शत्रु देश चायना से मोर्चा ले रहे हैं, उसी प्रकार प्रत्येक नागरिक का फर्ज बनता है कि हम चीनी सामानों का बहिष्कार कर चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करें । उक्त अवसर पर रवि मिंगलानी, अतुल सिंह, दिलीप सिंह, संजीव जायसवाल, जैकी साहू, सर्वेश गुप्ता, विष्णु सहाय, मनीष देव, डॉ चन्दन गुप्ता ,अजय गुप्ता,डॉ यमुना शंकर पाण्डेय ,प० आनन्द मिश्रा ,शम्मी गुप्ता, अजीत सोनकर, नीरज सिंह, देवेश जी वैश्य, हसन अब्बास,ब्रजेश पाण्डेय आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम के समापन पर सभी सदस्यों द्वारा दो मिनट का मौन रखा गया। आये हुए सभी आगंतुकों के प्रति सचिव चंद्रशेखर जायसवाल द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Post a Comment

0 Comments