Recent Tube

header ads

आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी ने भी जौनपुर बीएसए कार्यालय में मारा छापा।Don News Express

एसटीएफ की छापेमारी के बाद आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी ने भी जौनपुर बीएसए कार्यालय में मारा छापा  19 वर्ष पहले फर्जी अंतर्जनपदीय स्थानांतरण आदेश पर 53 शिक्षकों की तैनाती कर दे दिया गया 8 करोड़ से अधिक वेतन      जौनपुर।  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश भर में फर्जी शिक्षकों पर शिकंजा कसने का कार्य तेज हो गया है। अनामिका शुक्ला, सुप्रिया, दीप्ति, प्रीति, रजनी और संध्या  द्विवेदी  जैसे दर्जनों नामों से प्रदेश स्तर पर दो दर्जन विद्यालयों में फर्जी शिक्षकों के नाम से तैनाती कर करोड़ों रुपए का चूना लगाने के मामले में  स्पेशल टास्क फोर्स द्वारा लखनऊ में 15 जून को किए गए खुलासे के बाद से आर्थिक अपराध शाखा वाराणसी की टीम ने  डिप्टी एसपी एके सिंह के निर्देशन में 29 को जौनपुर बीएसए कार्यालय में छापेमारी की।  घंटे भर तक चली इस छापेमारी से बेसिक शिक्षा विभाग  कार्यालय में हड़कंप मच गया। यह वही दफ्तर है जहां विभाग के बर्खास्त वरिष्ठ कर्मी आनंद सिंह को प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स टीम ने मैनपुरी के पुष्पेंद्र जाटव उर्फ सुशील उर्फ राज गुरु ,  हरदोई  बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक  रामनाथ  के साथ गिरफ्तारी कर लखनऊ से बड़ा खुलासा किया था।    सोमवार को भी जौनपुर बीएसए कार्यालय में 19 वर्ष पहले 53 शिक्षकों के हुए फर्जीवाड़े के संबंध में छापेमारी कर घंटों देर तक छानबीन की।

Post a Comment

0 Comments