जौनपुर , दिनांक 21 जून को प्रातः काल विश्व योग दिवस पर सरजू प्रसाद शैक्षिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था कैंप कार्यालय जज कॉलोनी जौनपुर में शिविर आयोजित किया गया । कार्यक्रम संयोजक श्री संजय उपाध्याय संस्था प्रबंधक पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जौनपुर ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भीषण तनाव है अवसाद से ग्रस्त लोग आत्महत्या कर रहे हैं तमाम बीमारियों से एवं मानसिक तनाव से मुक्त करने में योग की अहम भूमिका है विश्व योग दिवस के अवसर पर योग के प्रचार प्रसार के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता को विकसित करने का संकल्प लिया गया है ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभाजीत द्विवेदी ' प्रखर ' ने कहा योग के प्रणेता आदि ऋषि महर्षि पतंजलि व वयशंपायन योगराज शिव और योगेश्वर भगवान कृष्ण है योग से भारत का सम्मान बढ़ा है भारत योग के बल पर विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है ।
मुख्य अतिथि साहित्यकार गिरीश श्रीवास्तव ' गिरीश ' ने कहा कि चित्त की वृत्तियों का निरोध ही योग है मन की विशुद्धि ही योग है मन योग आत्मा और परमात्मा से मिलन कराता है योग मात्र भौतिक क्रिया नहीं है आज कल लोग योग को बयाम से जोड़कर देखते हैं यह नहीं बल्कि योग मानसिक एवं आध्यात्मिक क्रिया है ।
आदित्य प्रसाद उपाध्याय एडवोकेट ने कहा कि बाहय पदार्थों की मिलावट से जल प्रदूषण ,वायु प्रदूषण, और मृदा प्रदूषण से मानव जीवन बहुत त्रस्त है योगाभ्यास से ही जीवन को स्वस्थ बनाया जा सकता है ।
चिकित्सक डॉक्टर पी .पी .दुबे ने ने कहा कि यम, नियम, आसन ,प्राणायाम ,ध्यान, अष्टांगिक योग से समाधि प्राप्त की जा सकती है योग में आसन का सर्वाधिक महत्व है । इस तरह के शिवर सतत चलाने की जरूरत है संस्था के द्वारा योग का काफी प्रचार प्रसार किया गया है जो सराहनीय है ।
श्री विश्वनाथ यादव ने कहा योग भारत की ही देन है जो हमें हमारी सनातन परंपरा से जोड़ता है ।
योगाभ्यास की समय सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के अनुसार कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया । उक्त अवसर पर श्री जीतेंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत उपाध्याय, श्री लक्ष्मी नारायण यादव, श्री दिनेश मौर्य ,हिमांशु उपाध्याय, दिव्यांश उपाध्याय ,कैलाश नाथ प्रजापति आदि लोग उपस्थित रहे । अंत में कार्यक्रम संयोजक श्री संजय उपाध्याय ने आए हुए सभी आगंतुकों को आभार व्यक्त किया ।
0 Comments