Recent Tube

header ads

योग से बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता,ताकि कोरोना को हरा सके:डा क्षितिज शर्मा।Don News Express



*योग से बढ़ाए रोग प्रतिरोधक क्षमता,ताकि कोरोना को हरा सके-डा क्षितिज शर्मा*

*शरीर,मन,घर,व पर्यावरण को स्वस्थ रखें-डा क्षितिज शर्मा*

  लायन्स क्लब जौनपुर द्वारा विश्व योग दिवस पर कुमुद मदर चाइल्ड नर्सिंग होम में स्थित आर्ट ऑफ लिविंग सेन्टर पर सोशल डिस्टेन्सिंग नियम का पालन करते हुए योग किया गया। 

संस्था अध्यक्ष अमित पांडेय ने योग दिवस की बधाई दिया। इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक व लायन्स क्लब के गवर्नर डा क्षितिज शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस व अन्य बीमारियों से बचाव के लिए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। प्राकृतिक पद्वति व योग प्राणायाम से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। प्राकृतिक जीवन पद्धति से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए मुख्य उपाय अपनाएं। पहले तो शरीरमनघर एवं पर्यावरण को स्वस्थ रखें। नियमित दिनचर्या अपनाते हुए सूर्योदय से पहले उठकर नित्यकर्म करना समय पर भोजन व विश्राम करें। नियमित योग साधना प्राणायाम ध्यान को महत्व देते हुए अष्टांग योग करें। सात्विक आहार ऋतुअनुकूल फल सब्जियांअंकुरित आहार व भीगे हुए ड्राईफ्रुट के सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाई जा सकती है। आगे डा क्षितिज ने बताया कि कोरोना नाम की बीमारी से बचने के लिए हम सभी को अपने घर पर ही प्राणायाम व योगिक क्रियाओं का अभ्यास करना चाहिए। हमे प्रतिदिन एक घंटा योग आदि अवश्य करना चाहिए। इन क्रियाओं में मुख्यतभस्त्रिकाकपालभाति,अनुलोम विलोम,उज्जाई,सूर्यनमस्कारभुजंगासन,हलासन आदि योगिक क्रियाओं के प्रयोग तथा अपनी दिनचर्या में गिलोय,तुलसीहल्दी,दालचीनी,कालीमिर्च आदि घरेलू औषधियों का प्रयोग करने से महामारी को रोका जा सकता है।

  इस अवसर पर कैबिनेट सचिव सै मो मुस्तफा,रीज़न चेयरमैन शत्रुघन मौर्य,ज़ोन चेयरमैन अशोक मौर्य,संजय श्रीवास्तवमनोज चतुर्वेदीअरुण त्रिपाठी,राकेश श्रीवास्तव,शकील अहमद,अश्वनी बैंकर,संदीप पाण्डेय,शिवानंद अग्रहरी,संदीप गुप्ता,संजय केडिया,अनिल वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। अधिकतर सदस्यों ने परिवार के साथ घर पर ही योग किया।

Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755


Post a Comment

0 Comments