Recent Tube

header ads

कर्मचारियों के मसीहा कॉमरेड हनीफ़ उर्फ हन्नू नेता नही रहे।Don News Express

कर्मचारियों के मसीहा कॉमरेड हनीफ़ उर्फ हन्नू नेता नही रहे -- लाल सलाम, लाल सलाम 
जौनपुर। 97 वर्ष की आयु में आज दिनाँक 8-06-2021 को सुबह सात बजे अपने जीवन की अंतिम सांस कामरेड मो० हनीफ ने लिया, उनका निधन लंबी बीमारी के बाद उनके आवास मोहल्ला मीरमस्त पर हुआ। सोक संवेदना प्रकट करने वालो का तांता लगा रहा ।
      कामरेड मो० हनीफ का जीवन बहोत ही संघरशील निडर एवँ बेबाक वक्ता के रूप में रहा सदैव गरीबों,मजदूरों,कर्मचारियों की आवाज़ को लेकर विभागों एवँ सड़को पर धरना प्रदर्शन करते हुए उनको देखा जाता रहा उनकी आवाज़ की कड़क व बलन्दी से अधिकारियों एवँ सामंतवादी व्यवस्थाओं की  धज्जियाँ उड़ जाती रहीं जब भी कामरेड ने किसी भी धरने का आयोजन किया या किसी भी प्रदर्शन में शामिल हुए तो अपनी मांगों को मनवाने के बाद ही वो उठे, ये उनके जीवन के अदम साहस का एक परिचायक था।वो एक मध्य वर्गीय परिवार में जन्म लेने के बाद संघर्ष का रास्ता चुना और लोगो को हक़ दिलवाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की शरण मे चले गए वो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के मजदूर यूनियन के प्रदेश मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष भी रहें और वर्तमान समय मे उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ के संरक्षक हैं। इसके अलावा वार्ड के सभासद रहे एवँ सदर विधानसभा से कम्युनिस्ट पार्टी के बैनर तले विधायकी का भी चुनाव लड़ चुके हैं परंतु उसमे सफलता अर्जित नही हो पाई थी उनका निधन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अपूर्णक्षति  है और साथ ही साथ गरिब मजदूर एवं कर्मचारियों का अब मसीहा नही रहा। कामरेड मो० हनीफ के निधन से राजनैतिक शुन्यता पैदा हो गई।

आज दिनाँक 8-6/2021 को सायं काल 5 बजे उनको  खास हौद की कब्रिस्तान पर सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

लाल सलाम
                बिछड़ा कुछ इस अदा से की रुत ही बदल गयी
                एक शख्स सारे शहर को वीरान कर गया ।।

Post a Comment

0 Comments