Recent Tube

header ads

डिप्टी पोस्ट मास्टर श्रीप्रकाश गुप्ता "कन्हैया बाबू" का निधन।

डिप्टी पोस्ट मास्टर श्रीप्रकाश गुप्ता का निधन



प्रधान डाकघर कार्यालय में कर्मचारियों ने बैठक कर जताया शोक संवेदना


जौनपुर।  नगर कोतवाली क्षेत्र के रूहट्टा मोहल्ला निवासी अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ तृतीय श्रेणी जौनपुर मंडल के  संगठन मंत्री व डिप्टी पोस्ट मास्टर श्रीप्रकाश गुप्ता का सोमवार की भोर में निधन हो गया। उनका उपचार बीएचयू में कराया जा रहा था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। 50 वर्षीय श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ कन्हैया बेहद ही मृदुभाषी और समाज में हमेशा अग्रणी रहते थे। 
उनके निधन से परिवार में पहाड़ टूट गया।  अभी कुछ माह पहले ही कन्हैया के बेटे की मौत हो गई थी। इस घटना से उनका पूरा परिवार अभी उबर ही नहीं पाया था कि खुद परिवार के मुखिया की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। अलफस्टीनगंज स्थित प्रधान डाकघर में तैनात श्री प्रकाश गुप्ता उर्फ  कन्हैया अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ में संगठन मंत्री  के पद पर तैनात थे। 
19  अप्रैल की भोर में उनका आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ जौनपुर मंडल  के पदाधिकारियों ने सोमवार की पूर्वाहन प्रधान डाकघर जौनपुर में  शोक सभा का आयोजन किया।
पोस्टमास्टर राम कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई शोक सभा में संगठन के मंडलीय सचिव राम उजागीर यादव,  हरिशंकर यादव , सभाजीत पाल, प्रखंड सचिव हरिशंकर यादव, प्रखंड सचिव पी फोर रामकुमार यादव , पोस्ट मास्टर राजेंद्र प्रसाद यादव , सादिक अली, अमरनाथ पाल, अमरनाथ रजक, मोहित राम, हीरालाल, राम शिरोमणि, सादिक अली, शुभम नागवंशी, विक्रम सिंह , संजय सिंह, प्रतिभा मिश्रा, आशुतोष पाठक ,अनिल कुमार मिश्रा, अमरनाथ गुप्ता, पूजा रजक, बीना मौर्या समेत  अन्य उपस्थित रहे । इसके पहले प्रधान डाकघर में कार्यरत सभी कर्मचारी तथा मंडली कार्यालय में कार्यरत सभी  कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर  शोक संवेदना व्यक्त किया। यह जानकारी राम उजागीर यादव मंडलीय सचिव  तृतीय श्रेणी जौनपुर ने दी है।


कन्हैया बाबू के नाम से थे शहर में प्रसिद्ध

जौनपुर।  शहर के रूहट्टा मोहल्ला निवासी श्री प्रकाश गुप्ता  शहर में कन्हैया बाबू के नाम से प्रसिद्ध थे। डाक विभाग में नौकरी के अलावा शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं में वह अग्रणी रहते थे । समाज के गरीब और मध्यम परिवार के लोगों के वैवाहिक समारोह व अन्य किसी भी धार्मिक प्रयोजन में वह बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे।  इसीलिए उन्हें लोग कन्हैया बाबू के नाम से पुकारा करते थे।

Post a Comment

0 Comments