फैज अंसारी
धर्मापुर, जौनपुर। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री व कांग्रेस अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. नितिन राउत को गुरुवार को आजमगढ़ जाते समय गौराबादशाहपुर के जनपद सीमा जिवली में आजमगढ़ की पुलिस ने रोक दिया। जिससे वह अपने समर्थकों सहित सड़क पर धरना देकर बैठ गये। करीब दो घंटे धरना देने के बाद पुलिस के रोकने के बावजूद कांग्रेसी पैदल ही आजमगढ़ के लिये चल दिये।
नितिन राउत अपने समर्थकों सहित आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के बांसगांव जा रहे थे। वहां के दलित प्रधान सत्यमेव जयते की हत्या कर दी गयी थी। जहां परिजनों से मिलकर उन्हें न्याय दिलाने जा रहे थे। राउत ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार निकम्मी हो गयी है। इस सरकार में दलितों पर अत्याचार बढ़ गए हैं। पूरे प्रदेश में हत्या,बलात्कार, लूट की घटनाएं चरम पर हैं।
इस मौके पर पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, प्रदीप नरवाल, रामनिर्मल, यदुनाथ यादव, हनी हसन, इश्तियाक अंसारी, जौनपुर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, विशाल सिंह हुकुम आज़म ज़ैदी नीरज राय सरवर अहमद तौकीर खान दिल्लू सद्दाम शमशाद पंकज सोनकर, संतोष खेतान, राजीव निषाद आदि रहे।
0 Comments