धोखेबाज,दगाबाज नहीं हो सकता महाराज कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को पार्टी माफ़ करने के मूड में नहीं है. सिंधिया के जाने से ही कांग्रेस की मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिर गयी. पार्टी के कुछ विधायकों ने इस्तीफ़ा दे दिया. राज्य की 25 सीटों पर उपचुनाव होने हैं. जिनके प्रचार के लिए कांग्रेस ने एक गीत बनाया हैकांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह गीत राज्य की उन सभी 25 सीटों पर प्रचारित किया जाएगा, जहां उपचुनाव होने हैं. बताया कि इस गीत को प्रचारित करने का मकसद लोगों को यह बताना है कि उन्होंने कांग्रेस के साथ क्या किया.इंडियन एक्सप्रेस के एक लेख के मुताबिक गीत में कहा गया है कि धोखेबाज ‘महाराज’ नहीं हो सकता. उसी हाथ में काटा जिसने उन्हें खाना खिलाया और जो लोग छोड़कर जा चुके हैं वो अब हमारे दोस्त नहीं हैं. कांग्रेस के नेता कहते हैं कि इस गीत के जरिए ज्योतिरादित्य सिंधिया की छवि पर निशाना साधना है ताकि उपचुनाव में सिंधिया को एक झटका लग सके.गौरतलब है कि होली के अवसर पर मध्य प्रदेश की सियासत में बड़ा उलटफेर हुआ था. जब देश होली मना रहा था तब मध्य प्रदेश की राजनीति में दांवपेंच चले जा रहे थे. सिंधिया के पार्टी छोड़ते ही कमलनाथ सरकार के 6 मंत्रियों सहित 22 विधायकों ने बगावत करदी थी. जिसके बाद बने हालत के कारण कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था.Don News Express Team). (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

0 Comments