Recent Tube

header ads

जौनपुर:कुम्भकार समाज ने मनाया महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती।Don News Express

कुम्भकार समाज ने मनाया महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती
जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संत रामसुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज द्वारा भगवान महाराज दक्ष प्रजापति की जयंती सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मनाया गया। उपस्थित लोगों ने भगवान दक्ष के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं माल्यार्पण कर पूजन अर्चन किया। मुख्य अतिथि भारतीय समता समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव लौटन प्रजापति ने कहा कि भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत रामसुभीख प्रजापति का सपना था कि भगवान दक्ष प्रजापति की जयंती धूमधाम से मनायी जाए। साथ ही समाज को एकजुट किया जाए। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी (पी.) के जिलाध्यक्ष बृजेश प्रजापति ने कहा कि हम राजनैतिक मंच पर भले ही अलग-थलग क्यों न हों परंतु सामाजिक मंच पर एकजुट होना पड़ेगा। तभी हमारे समाज का विकास होगा। विजय प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रजापति, समरजीत प्रजापति ने कहा कि हमारे समाज को शिक्षित होना पड़ेगा, तभी हमारे समाज का विकास होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के राष्ट्रीय संयोजक मोहन लाल Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी मंडल प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755 और संचालन जिलाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। कार्यक्रम आयोजक अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष महेन्द्र प्रजापति पत्रकार ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी चन्द्रशेखर प्रजापति, आदर्श प्रजापति, लालजीत प्रजापति आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments