Recent Tube

header ads

जौनपुर:सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई।Don News Express


सन्दिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता ने फांसी लगाई
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज।।
मायका वालो ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप 
खेतासराय जौनपुर
बीती रात क्षेत्र के नदौली गावं में विवाहिता ने घर के दालान में  संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ली ।सूचना मिलने पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है ।विवाहिता के पिता ने दहेज के लिए पुत्री को मारने का आरोप सुसराली जनों पर लगाया है ।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नदौली गावं में शशिकला 28  अपने पति गुलाब चंद गौतम के साथ घर के कमरे में सोई थी ।रात दो बजे जब पति गुलाब की आंख खुली तो देखा कि पत्नी शशि कला बिस्तर पर नही है ।खोजने पर देखा कि घर के  दलान के लकड़ी की कड़ी में साड़ी का फंदा लगा कर  लटक रही है ।पति ने घटना की सूचना पुलिस तथा पत्नी के मायके वालों को दी ।आत्महत्या के पीछे पति पत्नी की कलह बताई जा रही है ।मृतक विवाहिता का मायका खुटहन थाना क्षेत्र के नसीरुद्दीनपुर है ।शादी 4 वर्ष पूर्व हुई थी ।एक पुत्री शिवांगी 3 वर्ष है । अपनी पुत्री शशिकला की मौत की सूचना पाकर पहुंचे  पिता सोमारू राम  ने पति  गुलाब चंद गौतम  पर दहेज के लिए प्रताड़ना देने और पुत्री को मारकर फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है ।घटना की सूचना पाकर एस डी एम शाहगंज राजेश वर्मा भी मौके पर पहुंचे ।।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी यूपी प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments