Recent Tube

header ads

जौनपुर:बैंक में घुसे चोरो ने लॉकर तोडने का किया प्रयास।।Don News Express



गिरिल तोड़कर  बैंक में घुसे चोरो ने  बैंक का लाकर तोडने का किया असफल प्रयास।

क्रासर - एसपी सिटी व डॉग स्क्वायड ने किया जांच का

अंकित श्रीवास्तव

सिरकोनी । जफराबाद थाना क्षेत्र कल्याणपुर बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा  नेहरू नगर में चोरो ने छत पर लगी गिरिल को काट कर बैक में घुसे दरवाजे को तोड़कर घुसे अंदर लाकर के दरवाजे को तोड़कर लॉकर तोड़ने का प्रयास किया। लॉकर का हैंडिल टूट गया। लेकिन लॉकर खोलने में असफल रहे। चोरो ने बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे के सारे वायर को काट दिया। बैक में पास बुक प्रिंट करने वाली मशीन को तोड़ दिया। और बैंक का एक प्रिंटर भी तोड़ दिया। बैक में रखे सारे सामानों को बिखेर दिया।  घटना की सूचना जब बैंक कर्मचारियों ने जब बैंक खोला तब घटना की जानकारी मिली।घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष जफराबाद ,एसपी सिटी संजय कुमार व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। जांच पड़ताल में बैंक का सायरन बंद पाया गया। बैंक का सायरन बंद होने के कारण पुलिस इसे बैंक कर्मचारी की लापरवाही मान रही है। डॉग स्क्वायड भी बैंक से थोड़ी दूर नहर के उस पार तक कई घरों का चक्कर लगाकर वापस आ गया। दूसरी घटना गुरुवार की रात कल्याणपुर बाजार स्तिथ  सोनू सेठ के आभूषण की दुकान में चोरो ने दरवाजा तोड़कर दूकान में रखी हुई आलमारी को नहर के उस पार ले जाकर तोड़ दिया। उसमे रखा 1 किलो चांदी का जेवर और चार हजार नगद कैश लेकर चोर फरार हो गया। पूछे जाने पर  एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया बैंक की चोरी में चोर असफल हो गए लेकिन सोनू सेठ के दुकान पे चोरो ने चोरी करने में सफल रहे। मामला की जांच की जा रही है जल्द ही चोरो को पकड़ कर इसका खुलासा किया जाएगा।
Don News Express Team).         (आबिश इमाम "सनी" ज़िला क्राइम रिपोर्टर) Mobile 9125929558
(अजादार हुसैन जिला संवाददाता जौनपुर) Mob. 7651905840
(मोहम्मद शारिक खान")विशेष संवाददाता"7275477001
(आज़म ज़ैदी यूपी प्रभारी) Mobile 7607148319 सैय्यद क़ायम रज़ा रिज़वी मंडल प्रभारी लखनऊ मोबाइल :9452088755

Post a Comment

0 Comments